menu-icon
The Bharatvarsh News

US News: ट्रक पलटने से लीक हुआ ज़हरीला पदार्थ, हादसे में 5 लोगों की मौत, इलाक़े को कराया गया ख़ाली

US News: हजारों गैलन निर्जल अमोनिया से भरी ट्रक पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है. शुक्रवार को हुई इस बड़ी दुर्घटना के बाद इलिनोइस के आस-पास के क्षेत्रों को खाली कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, एफिंगहैम काउंटी में यह दुर्घटना तब हुई जब ट्रक लगभग 7,500 गैलन जहरीला पदार्थ को लेकर […]

Calendar Last Updated : 01 October 2023, 05:07 PM IST
Share:

US News: हजारों गैलन निर्जल अमोनिया से भरी ट्रक पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है. शुक्रवार को हुई इस बड़ी दुर्घटना के बाद इलिनोइस के आस-पास के क्षेत्रों को खाली कराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, एफिंगहैम काउंटी में यह दुर्घटना तब हुई जब ट्रक लगभग 7,500 गैलन जहरीला पदार्थ को लेकर जा रहा था.

हादसे में पांच लोगों की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार ज़हरीला पदार्थ से भरी ट्रक पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं सुरक्षा को देखते हुए कि आगे किसी भी तरह का कोई नुकसान ना हो इसके लिए दुर्घटना के अगल-बगल के इलाकों को जल्द ही खाली करा दिया गया. इसके साथ ही पड़ोसी इलाके में रह रहे करीब 500 लोगों को इस जगह से दूसरे जगह हटा दिया गया है. ट्रक पलटने की इस हादसे में पांच की मौतों के अलावा कई लोगों को गंभीर रूप से चोटें भी आई हैं. इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अमोनिया का रिसाव शुरू हो गया था, जिसके बाद सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों को खाली करा दिया गया.

मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल

एफिंगहैम काउंटी के कोरोनर किम रोड्स ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ‘पांच मृतकों में शामिल तीन लोग एक ही परिवार के हैं, जिसमें एक वयस्क और दो 12 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल है. इनके अलावा मृतकों में शामिल दो लोग लोग बाइक राइडर थे. घायलों को इलाज हेतु हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.

पहले भी हो चुका है अनोमिया का रिसाव

बता दें कि इससे पहले साल 2019 में, विस्कॉन्सिन से इलिनोइस के एक खेत में ले जाए जा रहे अमोनिया के टैंकों का वाल्व खुले रह गए थे. जिसके कारण इस जहरीले गैस का बादल बन गया था. इसकी चपेट में आने से सैकड़ों लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ा था. वहीं साल 2002 में, उत्तरी डकोटा के मिनोट में एक ट्रेन के पटरी से उतरने से अमोनिया रिसाव शुरू हो गया था. जिससे एक शख्स की मौत हो गई और सैकड़ों लोगों के जलने और सांस लेने में परेशानी के साथ साथ ज़ख्मी हो गए थे.

सम्बंधित खबर

Recent News