menu-icon
The Bharatvarsh News

टल गया बड़ा खतरा! टेक ऑफ से पहले एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान का 'फ्यूल कंट्रोल स्विच' में आई खराबी

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए विमान हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी. इस मामले में अभी भी एयर इंडिया बोइंग 787 की जांच की जा रही है.

Calendar Last Updated : 03 February 2026, 10:57 AM IST
Share:

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए विमान हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी. इस मामले में अभी भी एयर इंडिया बोइंग 787 की जांच की जा रही है. इसी बीच  एयर इंडिया ड्रीमलाइनर से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है. जिसमें फ्यूल कंट्रोल स्विच से जुड़ा मामला सामने आया है. 

बोइंग ने इस मामले पर अपडेट देते हुए कहा कि एयर  इंडिया के साथ वह संपर्क में है और इस मामले पर समीक्षा की जा रही है. कहा जा रहा है कि अगर पायलट ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो अहमादाबद जैसी घटना फिर से घट सकती थी. 

क्या है पूरा मामला?

मिल रही जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 132 लंदन से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने के लिए पूरी तैयार था. हालांकि उससे पहले पायलट ने थोड़े टेस्ट किए, तो बोइंग के फ्यूल कंट्रोल स्वीच में गड़बड़ी का पता चला. दरअसल उड़ान भरने से पहले पायलट द्वारा इंजन स्टार्ट करते समय स्विच 'रन' पोजीशन में लॉक ना होकर 'कटऑफ' की ओर चला गया. यही अगर आसमान में होता है तो इंजन अचानक बंद भी हो सकता है. हालांकि जमीन पर टेस्टिंग के दौरान यह पता चला, जिसके बाद इस मामले की जानकारी डीजीसीए को दी गई. मामले पर एक्शन लेते हुए ड्रीमलाइनर ने विमान को ग्राउंड कर दिया. बोइंग का कहना है कि वह एयर इंडिया के साथ इस मामले पर संपर्क में है. 

एयर इंडिया ने दी जानकारी

एयर इंडिया ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पायलट ने फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित गड़बड़ी की जानकारी दी है. इस बात की सूचना मिलते ही विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर को जांच के लिए बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है. हम उनकी सुरक्षा में सभी आवश्यक कदम उठाना जारी रखेंगे. अहमदाबाद हादसे के पीछे भी इंजन के फ्यूल सप्लाई का बंद होना बताया गया था. इस दौरान भी स्विच रन से कटऑफ में चला गया था. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि स्विच खुद से बंद हुआ था या किसी की गलती से हुआ.  

सम्बंधित खबर

Recent News