menu-icon
The Bharatvarsh News

'सुनंदा पुष्कर के बारे में मत पूछो', ललित मोदी ने बताया शशि थरूर के फोन कॉल का किस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. शशि थरूर ने उनसे कहा था कि वह सुनंदा पुष्कर के बारे में पूछताछ न करें.

Calendar Last Updated : 04 June 2026, 12:14 PM IST
Share:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. बता दें, एक इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने कहा कि साल 2010 में कोच्चि टस्कर्स केरल फ्रेंचाइजी से जुड़े विवाद के समय शशि थरूर ने उन्हें फोन कर अपनी दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर के बारे में सवाल न उठाने की चेतावनी दी थी. लेकिन क्यों, चलिए जानते है इसके पीछे का वजह.  

सुनंदा पुष्कर बारे में न करें पूछताछ 

ललित मोदी के मुताबिक, शशि थरूर ने उनसे कहा था कि वह सुनंदा पुष्कर के बारे में पूछताछ न करें। वहीं आगे ललित मोदी ने कहा कि जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो थरूर ने सरकारी एजेंसियों द्वारा उनके घर रेड पड़वाने की धमकी दे दी. ललित मोदी को शशि थरूर का उनसे इस तरह बात करना बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने 'मुझसे इस तरह बात करने की हिम्मत कैसे हुई' ये कहकर फोन काट दिया. हालांकि इस बयान को लेकर शशि थरूर की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

मोदी ने बताया कि उस समय कोच्चि टस्कर्स केरल फ्रेंचाइजी के स्वामित्व और शेयरहोल्डिंग को लेकर कई सवाल उठ रहे थे. उनका कहना है कि उन्होंने फ्रेंचाइजी समझौते पर हस्ताक्षर करने से इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि वह सभी निवेशकों और शेयरधारकों की पूरी जानकारी चाहते थे. 

वित्तीय ढांचे में कई खामियां

इतना ही नहीं, पूर्व आईपीएल कमिश्नर ने सुनंदा पुष्कर को दिए गए शेयरों पर भी सवाल उठाए. उनके अनुसार, फ्रेंचाइजी के वित्तीय ढांचे में कई खामियां थीं और कुछ लोगों को बिना निवेश के बड़ा हिस्सा दिया गया था. मोदी ने कहा कि इसी वजह से उन्हें पूरे मॉडल पर संदेह था और उन्हें लगा था कि यह लंबे समय तक नहीं चल पाएगा.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दिखाई रुचि

ललित मोदी ने यह भी दावा किया कि उस दौर में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस मामले में रुचि ले रहे थे और उनसे बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शशि थरूर ने कोच्चि टीम को आईपीएल में शामिल कराने के लिए काफी प्रयास किए थे. बता दें, कोच्चि टस्कर्स केरल टीम को 2010 में खरीदा गया था.

लेकिन फ्रेंचाइजी को लेकर हुए विवाद के बाद शशि थरूर को विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. वहीं 2011 में बीसीसीआई ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कोच्चि टस्कर्स केरल को आईपीएल से बाहर कर दिया था और टीम ने आईपीएल में केवल एक सीजन ही खेला था.

सम्बंधित खबर

Recent News