menu-icon
The Bharatvarsh News

Parliament Security Breach: धुआं जहरीला नहीं था! संसद में सुरक्षा चूक पर बोले स्पीकर ओम बिरला

Parliament Security Breach: संसद भवन पर हमले के 22 वीं बरसी पर एक बार फिर नए संसद भवन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

Calendar Last Updated : 13 December 2023, 04:53 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, विपक्ष ने उठाये सवाल
  • अचानक मची खलबली, सारे सांसद हो गए चकित

Parliament Security Breach: 22 साल पहले हुए संसद भवन पर हमले की बरसी पर आज एक बार फिर नए संसद भवन में सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है. संसद भवन के अंदर लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और स्प्रे से धुआं फैला दिया. इसके बाद संसद भवन में अचानक ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालाँकि हमला करने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया गया है. इनकी पहचान सागर और मनोरंजन के रूप में हुई है. 

संसद की सुरक्षा में हुई इस लापरवाही की जाँच की जाएगी. इस मामले में स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि इस घटना की लोकसभा अपने स्तर पर जाँच करेगी. इसके साथ ही क़ानूनी जाँच के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  ''प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था. इस कारण यह धुआं चिंता का विषय नहीं है. इसकी शुरुआती जांच सही से कर ली गई है. हमले करने वालों को पकड़कर उनसे सारी सामग्री जब्त कर ली गई है.''

विपक्ष ने सुरक्षा पर उठाये सवाल 

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान अचानक हुए इस अफरा-तफरी को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाया है. विपक्षी सांसदों ने संसद की सुरक्षा में चूक को गंभीर लापरवाही बताया है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और दानिश ली ने भी इसको लेकर गंभीर सवाल उठाये हैं. इसके अलावा माजवादी पार्टी के सांसद एस टी हसन ने कहा, "हमें संसद की सुरक्षा में भारी गंभीर खामी नजर आ रही है. इस तरह से तो कोई जूते में बम भी रखकर आ सकता है."

सभापति और बीएसपी सांसदने बताया आँखों- देखा हाल 

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान घटे घटना का आँखों- देखा हाल बताया कार्यवाही का सञ्चालन कर रहे पीठासीन सभापति ने. उन्होंने मीडिया को बताया कि "हमें ऐसा लगा कि जैसे एक व्यक्ति गिर गया. फिर देखा तो एक व्यक्ति कूद रहा था. फिर ध्यान में आया कि दोनों कूदे होंगे. एक व्यक्ति ने जूते से कुछ निकालकर धुआं फैलाया. इसके बाद इन्हें पकड़ लिया गया".

वहीं दोनों आरोपी युवक को पकड़ने वाले सांसद ने भी अपनी कहानी बतायी.  बीएसपी सांसद ने बताया कि शुन्य काल चल रहा था, सिर्फ 5-7 मिनट ही बचे थे. अचानक उन्हें लगा कि किसी ने उनकी बेंच को धक्का मार दिया. वो कुछ समझ पाते तब तक युवक बेंच पर कूदने लगे थे. 

सम्बंधित खबर

Recent News