menu-icon
The Bharatvarsh News

Uttarkashi Tunnel Rescue: श्रमिकों को सुरंग से बाहर आने पर बोले PM मोदी, कहा- रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को...

Uttarkashi Tunnel Rescue: सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य को देख-रेख के लिए अस्पतालों में रखा गया है. जहां इनकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच करने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उनके घर रवाना किया जाएगा. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने इस बचाव अभियान की सफलता के बाद खुशी व्यक्ति की है.

Calendar Last Updated : 28 November 2023, 11:11 PM IST
Share:

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों को 16 दिन से चलाए जा रहे बचाव अभियान के तहत आज 17 वें दिन सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है. इस बचाव अभियान को सफलता मिलने के बाद सभी मजदूरों के साथ- साथ प्रशासन और परिजनों ने भी राहत भरी सांस ली. इन सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य को देख-रेख के लिए अस्पतालों में रखा गया है. जहां इनकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच करने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उनके घर रवाना किया जाएगा. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने इस बचाव अभियान की सफलता के बाद खुशी व्यक्त की है. 

पीएम मोदी ने रेस्क्यू ऑपरेश की सफलता को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के बचाव अभियान की सफलता हर किसी को भावुक  कर देने वाली है.  टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे में कहना चाहता हूं कि आपका साहस और  धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है. मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं. 

श्रमिकों के परिजनों ने साहस और संयम को बनाए रखा 

पीएम ने कहा कि यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे.  इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है. 

बचावकर्मियों के जज्बे को सलाम 

मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं.  उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है. इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है. 

सम्बंधित खबर

Recent News