menu-icon
The Bharatvarsh News

Priyanka Gandhi : अस्पताल में भर्ती हुई प्रियंका गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं होंगी शामिल

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. जिस कारण शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में वो हिस्सा नही ले सकेंगी.

Calendar Last Updated : 16 February 2024, 05:48 PM IST
Share:

Bharat Jodo Nyay Yatra : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भारत जोड़ों न्याय यात्रा निकाल रही हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों न्याय यात्रा लेकर उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं. जहां कल यानी शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को न्याय यात्रा में शामिल होना था. लेकिन अब खबर है कि वो न्याय यात्रा में हिस्सा नहीं लेंगी. 

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कारणों से प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं हो सकेंगी. तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका गांधी को आज शाम उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था. लेकिन उससे पहले प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी.

अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, 'मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होउंगी. तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.'

कांग्रेस की 'भारत जोड़ों न्याय यात्रा' 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है. बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6,713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों और पैदल तय करेंगे. इस यात्रा में 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जा रहा. 

सम्बंधित खबर

Recent News