menu-icon
The Bharatvarsh News

Udaynidhi Stalin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उदयनीधि स्टालिन ने की मुलाकात, बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए किया फंड की मांग

Udaynidhi Stalin: तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीएम से तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए तत्काल धनराशि जारी करने का आग्रह किया.

Calendar Last Updated : 04 January 2024, 09:20 PM IST
Share:

Udhayanidhi Stalin Meets PM Modi: तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने गुरुवार, (4 जनवरी) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीएम से तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए तत्काल धनराशि जारी करने का आग्रह किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में उदयनिधि ने कहा, "तमिलनाडु सरकार की ओर से मैंने प्रधानमंत्री से बाढ़ प्रभावित जिलों में व्यापक राहत, बहाली और पुनर्वास कार्य करने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष को तत्काल जारी करने का अनुरोध किया."

उदयनिधी स्टालिन ने अपने पोस्ट में आगे में लिखा, प्रधानमंत्री ने हमें आश्वासन दिया कि वह आवश्यक कदम उठाएंगे. बता दें की उदयनिधि तमिलनाडु सरकार में खेल मंत्री हैं. उन्होंने पीएम मोदी को 19 जनवरी को चेन्नई में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी आमंत्रित किया. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को सफल आयोजन को दर्शाने वाली एक कॉफी टेबल बुक भी भेंट की.

दो दिन पहले तमिलनाडु दौरे पर थे पीएम मोदी

दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु का दौरा किया और तिरुचिरापल्ली में एक कार्यक्रम में करीब बीस हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि वह राज्य में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की स्थिति से बहुत प्रभावित हैं. स्थानीय लोगों को समर्थन का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा, “2023 के आखिरी कुछ सप्ताह तमिलनाडु में कई लोगों के लिए कठिन थे. भारी बारिश और बाढ़ के कारण हमने अपने कई साथी नागरिकों को खो दिया.”

राज्य में बाढ़ के कारण 31 लोगों की हुई थी मौत 

गौरतलब है कि पिछले महीने तमिलनाडु के उत्तरी और दक्षिणी दोनों जिलों में भारी वर्षा और जलभराव की स्थिति बन गई थी, जिससे कई दुर्घटनाएं हुईं और भारी स्तर पर तबाही भी देखी गई. चेन्नई और पड़ोसी इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ दर्ज की गई, जिससे राज्य की राजधानी में भीषण बाढ़ आ गई. जहां सरकार चेन्नई में जलभराव की समस्या से जूझ रही थी. वहीं दक्षिणी तमिलनाडु के चार जिलों में लगातार बारिश जारी रही, जिसमें 31 लोगों की जान चली गई.

सम्बंधित खबर

Recent News