menu-icon
The Bharatvarsh News

शिक्षा के मंदिर में भी सुरक्षित नहीं बेटियां, दो साल तक 12 साल की मासूम से करता रहा रेप, पांच टीचर हुआ गिरफ्तार

केंद्रपारा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है जहां पर स्कूल में ही पिछले दो साल से ज्यादा समय से नाबालिग के साथ हैवानियत हो रही थी और उसे करने वाला और कोई नहीं बल्कि भगवान  कहे जाने वाले शिक्षक ही थे.

Calendar Last Updated : 22 February 2026, 12:08 PM IST
Share:

केंद्रपारा: भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसी कड़ी में ओडिशा के केंद्रपारा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने  आ रहा है. जिस स्कूल को बच्चों के लिए उनका दूसरा घर कहा जाता है उसी शिक्षा के मंदिर में मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. 

स्कूल में मासूम के साथ दरिंदगी हो रही है. बता दें केंद्रपारा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है जहां पर स्कूल में ही पिछले दो साल से ज्यादा समय से नाबालिग के साथ हैवानियत हो रही थी और उसे करने वाला और कोई नहीं बल्कि भगवान  कहे जाने वाले शिक्षक ही थे. अब केंद्रपारा पुलिस ने शनिवार को निजी स्कूल के तीन शिक्षकों और एक चपरासी को इसके अपराध में हिरासत में ले लिया है. 

पांच आरोपियों ने नाबालिग के साथ की दरिंदगी

पुलिस ने पिछले दो वर्षों में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ कई बार यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल के कई शिक्षकों को अपनी गिरफ्त में लिया है.

पुलिस ने पांचों आरोपियों पर नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक धमकी और पीओसीएसओ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस पूरे अपराधिक मामले में एक महिला शिक्षिका भी शामिल है जिस पर उकसाने और छिपाने का आरोप लगाया गया है.

पीड़िता की मां ने दर्ज की एफआईआर

बता दें मामला तब सामने आया जब शनिवार को सातवीं कक्षा में पढ़ रही पीड़िता की मां ने पुलिस में इस पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कराई. राजकनिका पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित इस निजी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में लगभग 600 छात्र और 20 शिक्षक हैं. अब इस पूरे मामले की जांच डीएसपी की देखरेख में किया जाएगा. 

बार-बार किया उत्पीड़न

बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार स्कूल परिसर में ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया. इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ितो को धमकाया भी था कि वह इस बात का जिक्र किसी से भी न करे. 

इन सभी घटनाओं से परेशान पीड़िता स्कूल जाने से कतराने लगी तो उसकी मां के बार-बार कारण पूछने की वजह से उसने इन घटनाओं का जिक्र किया. 

सम्बंधित खबर

Recent News