menu-icon
The Bharatvarsh News

गगनयान मिशन: पीएम मोदी ने किया एस्ट्रोनॉट के नामों का एलान, अंतरिक्ष में जाएंगे 4 लोग

Mission Gaganyaan: मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जिन चार एस्ट्रोनॉट को 2018 में घोषित गगनयान मिशन के लिए चुना गया है, ये भारत में हर तरह के फाइटर जेट्स उड़ाने में सक्षम हैं. इन सभी की ट्रेनिंग रूस के जियोजनी शहर में स्थित रूसी स्पेस ट्रेनिंग सेंटर में हुई है.

Calendar Last Updated : 27 February 2024, 02:02 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी ने किया एस्ट्रोनॉट के नामों का एलान
  • अंतरिक्ष में जाएंगे 4 लोग

Mission Gaganyaan: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' मिशन के लिए 4 एस्ट्रोनॉट के नाम का सामने आ गए हैं. इनके नामों का एलान केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. जिन चार लोगों के नाम की घोषणा की गई है, उनमें फायटर पायलट प्रशांत बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और शुभांशु शुक्ला शामिल हैं.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जिन चार एस्ट्रोनॉट को  2018 में घोषित गगनयान मिशन के लिए चुना गया है, ये भारत में हर तरह के फाइटर जेट्स उड़ाने में सक्षम हैं.  इन सभी की ट्रेनिंग रूस के जियोजनी शहर में स्थित रूसी स्पेस ट्रेनिंग सेंटर में हुई है. अभी ये सब बेंगलुरु के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग फैसिलिटी में रहकर ट्रेनिंग ले रहे हैं. 

पीएम मोदी ने किया ट्राइसोनिक पवन सुरंग का उद्घाटन

इससे पहले पीएम मोदी ने ने तिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में PSLV एकीकरण सुविधा (PIF) सहित अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, महेंद्रगिरि में ISRO प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में नई सेमी-क्रायोजेनिक्स एकीकृत इंजन और स्टेज परीक्षण सुविधा और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में ट्राइसोनिक पवन सुरंग का उद्घाटन किया. 

आज की पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली: पीएम 

इस बीच अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा  "मैं चाहता हूं कि हर कोई हमारे अंतरिक्ष यात्रियों का खड़े होकर अभिनंदन करें. हर राष्ट्र की विकास यात्रा में कुछ क्षण ऐसे आते हैं जो वर्तमान के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी परिभाषित करते हैं. आज भारत के लिए यह ऐसा ही क्षण है, हमारी आज की पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली है जिसे जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में ऐतिहासिक कार्यों का यश मिल रहा है."

सम्बंधित खबर

Recent News