Salary Hike: देश के इन शहरों में कर्मचारियों की सबसे ज्यादा बढ़ी सैलरी

Salary Hike: दुनियाभर में बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स और टेक कंपनियां कर्मचारियों की लगातार भारी संख्या में छंटनी की है। जिससे लोग नई नौकरी की तलाश में परेशान हैं। वहीं आर्थिक मंदी के अनुमान में कई कंपनियों में वर्करों की सैलरी में कटौती की जा रही है। वहीं इस बीच एक जानकारी सामने आई है कि भारत […]

Date Updated
फॉलो करें:

Salary Hike: दुनियाभर में बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स और टेक कंपनियां कर्मचारियों की लगातार भारी संख्या में छंटनी की है। जिससे लोग नई नौकरी की तलाश में परेशान हैं। वहीं आर्थिक मंदी के अनुमान में कई कंपनियों में वर्करों की सैलरी में कटौती की जा रही है। वहीं इस बीच एक जानकारी सामने आई है कि भारत में कुछ ऐसे राज्य. हैं जहां लोगों को ज्यादा वेतन देकर नौकरी दी जा रही है। इनमें मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली जैसे शहर शामिल हैं।

रिपोर्ट में दी गई जानकारी

टीमलीज सर्विसेज ने जारी वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए जॉब्स एंड सैलरी प्राइमर रिपोर्ट जारी हुई। जिसके अनुसार देश में सबसे अधिक वेतन देने वाला शहर बेंगलुरु है। जिसने पिछले साल की तुलना में 7.79 फीसदी की वृद्धि की है। वहीं बैंकिंग वित्त सेवा और बीमा ने दो साल के बाद औसत वेतन में कमी आई है। लेकिन सैलरी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

उद्योगों में वेतन बढ़ोतरी

रिपोर्ट में बताया गया कि देश में 2023 में कई उद्योगों में 3.20 प्रतिशत और 10.19 प्रतिशत के बीच वेतन बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। जोकि पिछले वर्ष की तुलना में कम है। इसके अलावा रिपोर्ट में स्थाई और अस्थाई नौकरियों की सैलरी स्ट्रक्चर के बारे में भी बताया गया है। साथ ही बिक्री और आईटी भूमिकाओं से संबंधित नौकरियों में संगठनों के विकास और डिजिटल बदलाव को बढ़ाने के कारण बढ़ोतरी हुई है।

इन सेक्टर में बढ़ी सैलरी

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में कई इंडस्ट्रीज ने हॉट जॉब्स का संकेत दिया है, ये मोटी रकम वेतन के रूप में प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि लगभग 50 प्रतिशत उद्योग नए पदों का विकास कर रहे हैं जो भविष्य के लिए लाभदायक है। वहीं बेंगलुरु में दूरसंचार क्षेत्र में रिलेशनशिप मैनेजर की भूमिका में 10.19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह एक ज्यादा सैलरी बढ़ोतरी वाली नौकरी है। साथ ही मीडिया और इंटरटेनमेंट सेक्टर के कर्मचारियों की भी भूमिका बढ़ी है। इस जॉब में 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

Tags :