menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup 2026: 'शाहीन को बल्लेबाजी करानी पड़ी तो...' बासित अली ने बाबर-शादाब को कहा 'जीरो', नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान की नाक में दम किया

शनिवार को पाकिस्तान टीम ने मैच जीत कर अपनी लाज तो बचा ली, लेकिन इसके बावजूद टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

Calendar Last Updated : 09 February 2026, 02:44 PM IST
Share:

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान टीम ने भले ही अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है लेकिन फिर ये शुरुआत पाकिस्तान के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं रही. कोलंबो में खेले गए पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने आखिरी ओवरों तक पाकिस्तान को पूरी तरह दबाव में रखा, जहां एक समय पाकिस्तान का हारना लगभग तय नजर आ रहा था.

हालांकि, अंतिम क्षणों में फहीम अशरफ की विस्फोटक बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को बड़ी शर्मिंदगी से बचा लिया. इस शर्मनाक हार से बचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बल्लेबाजो की जमकर आलोचना की है. 

बासित अली ने की आलोचना

मैच खत्म होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने टीम की बल्लेबाजी पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जब हालात ऐसे हो जाएं कि शाहीन अफरीदी को बल्लेबाजी के लिए आना पड़े, तो इससे मध्यक्रम की नाकामी साफ झलकती है. बासित ने बाबर, नवाज और शादाब जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस मुकाबले में 'हीरो नहीं, जीरो' करार दिया.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बच गया भाई! जब शाहीन शाह अफरीदी बल्लेबाजी के लिए बुलाए गए, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि मैच में बल्लेबाजी कैसी रही होगी. 

 फहीम अशरफ बने संकटमोचक

बता दें शनिवार को पाकिस्तान की जीत का मुख्य कारण फहीम अशरफ ही रहे. उनकी बदौलत 19वें ओवर में पाकिस्तान की किस्मत ने करवट ली. मैक्स ओ’डॉउड ने फहीम अशरफ का आसान कैच छोड़ दिया, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए अशरफ ने उसी ओवर में 24 रन ठोक दिए और तीन गेंद शेष रहते टीम को जीत की दहलीज पार करा दी.

नीदरलैंड ने किया पाकिस्तान की नाक में दम

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट का स्तर दिन प्रतिदिन और गिरता जा रहा है. बता दें शनिवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने पाक के लिए 148 रनों का टारगेट दिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को साहिबजादा फरहान ने तेज शुरुआत दिलाई और 31 गेंदों में 47 रन बनाए, लेकिन इसके बाद मैच पूरी तरह पलट गया. पाक ताश के पत्तों की तरह ढ़हती गई. नीदरलैंड के गेंदबाजों ने पाक बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया है. हालांकि बाद में नीदरलैंड ने  फहीम अशरफ का महत्वपूर्ण कैच छोड़ दिया. जिसके बाद मैच का रूख बदल गया. 

सम्बंधित खबर

Recent News