menu-icon
The Bharatvarsh News

टॉफी चबाते ही मुंह में धमाका! 3 साल की मासूम का जबड़ा फटा, दुकानदार ने टॉफी की जगह विस्फोटक

राजस्थान के अलवर जिले में एक तीन साल की बच्ची सुबह एक किराना दुकान से टॉफी लेने गई थी, जहां उसे टॉफी की जगह विस्फोटक दे दिया. टॉफी समझकर दी गई वस्तु मुंह में रखते ही तेज विस्फोट हुआ, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.

Calendar Last Updated : 04 February 2026, 09:59 AM IST
Share:

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से सामने आई एक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. छोटे बच्चों को टॉफी से एक अलग का लगाव रहता है. लेकिन वही टॉफी उसके लिए जानलेवा बनते-बनते रह गई. यह मामला न सिर्फ इंसानी लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है.

घटना अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौकीबास गांव की है. मंगलवार सुबह एक किराना दुकान से टॉफी लेने गई तीन साल की बच्ची के साथ यह हादसा हुआ. टॉफी समझकर दी गई वस्तु मुंह में रखते ही तेज विस्फोट हुआ, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां समय रहते इलाज शुरू किया गया.

कुछ ऐसे हुआ हादसा

अलवर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल अलवर के चौकीबास गांव की रहने वाली एक तीन साल की बच्ची अक्शु अपनी बड़ी बहन 6 वर्षीय अहाना के साथ गांव की दुकान पर गई थी. 

आरोप है कि दुकानदार ने टॉफी की जगह पटाखे जैसी दिखने वाली बारूद से भरी पुड़िया थमा दी. बच्ची के मुंह में रखते ही उसमें विस्फोट हो गया. घटना के बाद बच्ची तुरंत वहीं गिर पड़ी.

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के तुंरत बाद आनन फानन में घायल बच्ची को तुरंत अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल ऑपरेशन शुरु किया.

ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि सर्जरी सफल रही है और फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है. समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई. लेकिन इस अचानक हुई इस घटना ने सबको सकते में डाल दिया था. अब दुकानदार सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है. 

दुकानदार के खिलाफ FIR दर्ज

मासूम बच्ची की हालत को देखने के बाद उसकी चाची ने पुलिस से इस घटना की शिकायत की. बच्ची की चाची ने रामगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आते हुए दुकानदार को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरु की जा चुकी है.  

सड़क पर लगी चोट

बता दें पुलिस की पूछताछ में आरोपी दुकानदार ने अपना बचाव करते हुए कहा कि बच्ची को चोट टॉफी खाने से नहीं बल्कि सड़क पर गिरने की वजह से आई है. इतना ही नहीं बल्कि वहां पर कोल्डड्रिंक की बोतल भी गिरी थी जिससे उसे चोट लगी. अधिकारी हर पहलू से जांच कर रहे हैं और फॉरेंसिक टीम की मदद भी ली जा रही है. 

सम्बंधित खबर

Recent News