White vs Whole Wheat Bread: व्हाइट ब्रेड और होलव्हीट ब्रेड में कौनसा होता है ज़्यादा हेल्दी? जानिए फ़र्क

White vs Whole Wheat Bread: मार्किट में कई तरह के ब्रेड आते हैं, जिनको लोग अपनी पसंद के हिसाब से खरीदकर खाते हैं. कुछ लोगों को व्हाइट ब्रेड पसंद होता है, वहीं कुछ लोग होलव्हीट ब्रेड पसंद करते हैं. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि किस चीज़ से आपके शरीर पर किस तरह का असर […]

Date Updated
फॉलो करें:

White vs Whole Wheat Bread: मार्किट में कई तरह के ब्रेड आते हैं, जिनको लोग अपनी पसंद के हिसाब से खरीदकर खाते हैं. कुछ लोगों को व्हाइट ब्रेड पसंद होता है, वहीं कुछ लोग होलव्हीट ब्रेड पसंद करते हैं. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि किस चीज़ से आपके शरीर पर किस तरह का असर पड़ेगा. आप आपको व्हाइट ब्रेड और होलव्हीट ब्रेड को इस्तेमाल से शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताएंगे.

कैसे बनती है व्हाइट ब्रेड

व्हाइट ब्रेड को रिफाइ़ंड और आटे से बनाया जाता है. जिसमें से चोकर और जर्म भी हटा दिए जाते हैं, इसमें से पोषक तत्वों को हटाने के बाद ये किसी भी तरह से शरीर के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो सकती है.

होल व्हीट ग्रेन ब्रेड कैसे बनाया जाता है?

दूसरी तरफ होल व्हीट ग्रेन ब्रेड को पूरी तरह से आटे से बनाया जाता है. साथ ही इसमें पूरे पोषक तत्व भी मौजूद रहते हैं. इससे कहा जा सकता है कि ये ब्रेड व्हाइट ब्रेड से ज़्यादा फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें पोषक तत्व, फाइबर और विटामिन होते हैं, इसके साथ ही ये ब्लड में शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखता है.

दोनों में क्या होता है अंतर?

व्हाइट ब्रेड और होल व्हीट ग्रेन ब्रेड में पोषक तत्वों के हिसाब से काफी अंतर होता है. जैसे की व्हाइट ब्रेड में फाइबर बहुत कम मात्रा में पाया जाता है. इसके साथ ही होल व्हीट ग्रेन ब्रेड में विटामिन और आयरन ज़्यादा मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें विटामिन बी, आयरन और मैग्नीशियम माया जाता है.

होल व्हीट ग्रेन ब्रेड बीपी को करता है कंट्रोल

आमतौर पर ब्रेड ना खाने की सलाह दी जाती है, वहीं अगर किसी को ब्रेड खाना पसंद है तो वो होल व्हीट ग्रेन ब्रेड खा सकता है. होल व्हीट ग्रेन से बनी रोटी खाने के कई सारे फायदे बताए गए हैं. जिसमें फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे दूरे पोषक तत्व शामिल होते हैं जो बीपी को सामान्य रखने में भी मददगार होता है.