menu-icon
The Bharatvarsh News

मनु भाकर पदक से चुकीं, महिला श्रेणी में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल राउंड में मिला चौथा स्थान

पेरिस ओलंपिक 2024, दिन 8 लाइव: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में चौथे स्थान पर रहने के बाद पदक से चूक गईं.

Calendar Last Updated : 03 August 2024, 07:40 PM IST
Share:

Paris Olympics 2024, Day 8: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. भाकर ने दो पदक जीतने के बाद, उन्होंने अपने तीसरे पदक को हासिल करने लिए जोरदार कोशिश की. लेकिन 25 मीटर पिस्टल फ़ाइनल में चौथे स्थान पर रहकर थोड़े से अंतर से चूक गईं.  इसके बाद भी उनका प्रदर्शन भारतीय खेलों में एक मील का पत्थर साबित हुआ.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  मनु भाकर ने शुक्रवार को एक और उत्कृष्ट क्वालीफाइंग राउंड के साथ पेरिस ओलंपिक के अपने तीसरे फाइनल में प्रवेश कर लिया. फाइनल में, उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की, लेकिन चौथे स्थान पर रहीं, क्योंकि शीर्ष 3 का फैसला करने के लिए टाईब्रेकर की जरूरत थी. बता दें कि यह  किसी भारतीय एथलीट द्वारा ओलंपिक खेलों में अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक है.

आगे और क्या आना बाकी  

हाल के दिनों में भारत में सबसे सफल मुक्केबाजों में से एक, निशांत देव के पास भारत का दूसरा पुरुष मुक्केबाजी पदक जीतने का मौका है. क्वार्टर फाइनल में मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज़ के खिलाफ जीत पोडियम पर जगह पक्की कर देगी. तीरंदाजी में भजन कौर और दीपिका कुमारी ने अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स अभियान को 16वें चरण से फिर से शुरू किया.

ओलिम्पिक मे भारत का अबतक का स्कोर : 

ओलिम्पिक में अब तक भारत ने तीन कांस्य पदक जीते हैं. 1 अगस्त को स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन 50 मीटर राइफल पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. मंगलवार को मनु भाकर और उनके साथी सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.

3 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर अपना ऐतिहासिक तीसरा पदक हासिल करने से चूक गईं.

सम्बंधित खबर

Recent News