Health Tips: जल्दी फूलने लगती है सांस, तो अपनाएं ये तरीके

Breathing Problem: दौड़ते या चलते समय आपने भी सांस फूलने की समस्या महसूस की होगी। कोई भी मेहनत का काम करते समय अगर आपकी सांस फूलने लगती है तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिरी सांस फूलने के कारण क्या हैं और इसका समाधान कैसे निकाला जा सकता है। सांस फूलना एक प्राकृतिक […]

Date Updated
फॉलो करें:

Breathing Problem: दौड़ते या चलते समय आपने भी सांस फूलने की समस्या महसूस की होगी। कोई भी मेहनत का काम करते समय अगर आपकी सांस फूलने लगती है तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिरी सांस फूलने के कारण क्या हैं और इसका समाधान कैसे निकाला जा सकता है।

सांस फूलना एक प्राकृतिक समस्या है जिसका समाधान भी प्राकृतिक तरीके से निकाला जा सकता है। इसके लिए आपको किसी महंगे इलाज की जरूरत नहीं है बस जरूरत है तो कुछ आदतों को फॉलो करने की जिससे आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

सांस फूलने के कारण

जब भी हम कोई कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं तो हमारा हार्ट काफी तेजी से पंप होता है। उस वक्त शरीर को अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इस स्थिति में हार्ड बिट डेढ़ गुना तक बढ़ जाती है इसे कार्डियोवैस्कुलर कंडीशन कहते हैं। आपके शरीर को जब ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है तो सांसे तेज हो जाती हैं जिसे हम सांस फूलना कहते हैं। कई बार कार्डियो एक्सरसाइज करते समय सांस फूलने की समस्या के कारण लोग एक्सरसाइज करना ही छोड़ देते हैं जो कि गलत है। अगर आप इस समस्या को यूं ही इग्नोर कर देंगे तो आने वाले कुछ दिनों में आप थोड़ा सा भी काम करते ही थक जाएंगे और आपकी सांस फूलने लगेगी। बेहतर यही होगा कि आप सांस फूलने की समस्या का समाधान निकालें।

जल्दी सांस फूलने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। जैसे मोटापा, एलर्जी, स्ट्रेस, हार्ट समस्या या कोई बीमारी। ऐसी स्थिति में शरीर जल्दी थकता है और सांस फूलने लगती है।

कैसे पाएं समस्या से समाधान

अगर एक्सरसाइज करने में आप की सांस फूलती है तो  बिना वॉर्म-अप करें आप एक्सरसाइज ना करें। सबसे पहले आपको वार्म-अप करना चाहिए उसके बाद दौड़ना शुरू करना चाहिए या फिर आप जो भी कार्डियो एक्सरसाइज करना चाहते हो वह करें।

सांस फूलने की समस्या के समय जल्दी-जल्दी सांस लेने से बचते हुए लंबी और गहरी सांस लेनी चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो ऑक्सीजन सही से अंदर ले पाते हैं। ‌

कभी भी मुंह से सांस नहीं लेनी चाहिए। इससे आप जल्दी थक जाते हैं। आपको हमेशा नाक से ही सांस लेनी चाहिए।

नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करना आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। ‌अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्रणायामों से भी आप सांस फूलने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इस तरह की कोई भी मान्यता और जानकारी के लिए Thebharatvarshnews.com पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी अथवा मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।