menu-icon
The Bharatvarsh News

Health: किशमिश का पानी पीने के फायदे या नुकसान, किशमिश है इम्युनिटी बूस्टर

Health: हम जानते हैं कि, ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर को बहुत अधिक फायदा पहुंचाता है. वहीं अगर बात किशमिश के फायदे की करें तो, इसका उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही साथ शरीर को पोषण प्रदान करता है. आज हम बात करने वाले हैं, किशमिश के पानी के बारे में जो शरीर के […]

Calendar Last Updated : 28 October 2023, 11:26 AM IST
Share:

Health: हम जानते हैं कि, ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर को बहुत अधिक फायदा पहुंचाता है. वहीं अगर बात किशमिश के फायदे की करें तो, इसका उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही साथ शरीर को पोषण प्रदान करता है. आज हम बात करने वाले हैं, किशमिश के पानी के बारे में जो शरीर के लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है. बता दें कि, अगर प्रत्येक दिन आप इसके पानी पीते हैं तो, आपको कई सारी समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

किशमिश के पानी के लाभ

1- किशमिश में बहुत अधिक मात्रा में एल्कलाइन मौजूद होते हैं. जो आपके शरीर में बनने वाली एसिड को कंट्रोल करने में उपयोगी साबित होता है. जिसके खाने के उपरांत आपको एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है.

2- किशमिश में प्रोटीन पाया जाता है. जिसके कारण से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है. इसलिए किशमिश को इम्युनिटी बूस्टर भी बताया जाता है.

3- यहां तक कि जिनको भी हाई बीपी की समस्या है, उन्हें किशमिश का पानी आवश्य ही पीना चाहिए. बता दें कि,किशमिश का पानी आपकी बीपी को कंट्रोल में रखता है.

4- वहीं जिनको लोगों को हिमाग्लोबिन की कमी है, उन्हें तो किशमिश एवं इसका पानी हर दिन सुबह खाली पेट पीना चाहिए. क्योंकि भरपूर मात्रा में आयरन होने से इसकी कमी दूर होती है. साथ ही चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है. वहीं जो लोग हर दिन किशमिश का पानी पीते हैं, उनकी स्किन साईन करती है.

5- किशमिश में विटामिन सी एवं आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है. जिसके कारण आपके बाल व स्किन हेल्दी हो जाते हैं. इसलिए हर रोज खाली पेट किशमिश का पानी पीना चाहिए.

किशमिश के पानी के नुकसान

1- अगर बात नुकसान की करें तो, किशमिश का पानी अधिक पीने से डायरिया व गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

2- वहीं डायबिटीज के मरीज को किशमिश कम ही खाना चाहिए. क्योंकि यह टाइप-2 डायबिटीज को और बढ़ा सकता है.

3- जबकि कुछ व्यक्तियों को किशमिश का पानी ज्यादा फायदा नहीं पहुंचाता है. बल्कि उनके शरीर में एलर्जी की समस्या बढ़ाता है.

सम्बंधित खबर

Recent News