17 DNA टेस्ट के बाद झकझोर देने वाला खुलासा, दिव्यांग बेटी के साथ रेप का आरोपी बना अपना ही पिता; मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

एक 20 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ हुए कथित सामूहिक यौन उत्पीड़न की जांच में खुलासा हुआ है. इस खुलासे ने रिश्तों और भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: मुंबई से सामने आए इस मामले ने समाज को झकझोर कर रख दिया है. एक 20 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ हुए कथित सामूहिक यौन उत्पीड़न की जांच में खुलासा हुआ है. इस खुलासे ने रिश्तों और भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. महिला गर्भवती थी ऐसे में बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए डीएनए जांच कराई गई. इस जांच में भ्रूण से संबंध की पुष्टि होने के बाद पीड़िता के पिता को ही इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी माना गया है.

यह घटना कथित तौर पर पिछले साल मार्च की बताई जा रही है. हालांकि इसकी शिकायत सितंबर में दर्ज कराई गई, जब युवती करीब पांच महीने की गर्भवती पाई गई. पीड़िता सुनने और बोलने में असमर्थ है, जिसके कारण पूरे मामले में जांच एजेंसियों को कई स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. 

सितंबर 2025 में सामने आया मामला

सितंबर 2025 में युवती ने पेट में असहजता महसूस की और इशारों के माध्यम से अपनी दादी को बताया कि उसे अंदर कुछ असहज महसूस हो रहा था. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई. अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

बयान दर्ज करने में चुनौतियां

शुरुआत में पीड़िता अपना बयान देने में झिझक रही थी. उसकी दिव्यांगता के कारण पुलिस को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. यहां तक की पुलिस को विशेष काउंसलिंग और संवाद के वैकल्पिक तरीकों का सहारा लेना पड़ा. परामर्श के बाद वह शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी हुई, जिसके आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और एक 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया.

डीएनए जांच से हुआ खुलासा

अपराधी की पहचान पुख्ता करने के लिए पिता समेत कुल 17 संदिग्धों के डीएनए और ब्लड सैंपल लिए गए. 27 जनवरी को रिपोर्ट आई जिसमें पीड़िता के गर्भ का डीएनए पीड़िता के पिता से मेल खाता पाया गया, जिसके बाद पिता को ही मुख्य आरोपी के ठहराया जा रहा है. जांच के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके साथ एक नहीं बल्कि कई बार शोषण किया गया. 

जांच जारी कानूनी कार्रवाई

अब इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अन्य संभावित आरोपियों से भी पूछताछ जारी है. मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64(2)(i) और 64(2)(k) के तहत दर्ज किया गया है. जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही हैं.

Tags :