menu-icon
The Bharatvarsh News

इंस्टा लव स्टोरी का खूनी अंत! कॉल-मैसेज ब्लॉक करने पर गर्लफ्रेंड ने चाकू से उतारा मौत के घाट

बिलासपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के कॉल मैसेज ब्लॉक कर दिए, जिसके बाद प्रेमिका ने गुस्से में आकर उसे चाकू मार दिया.

Calendar Last Updated : 04 February 2026, 10:54 AM IST
Share:

बिलासपुर: आज के समय में हत्या की घटनाएं बेहद आम हो गई हैं. कोई भी किसी को छोटी से छोटी बात पर भी मौत के घाट उतार सकता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आ रहा है. जिसमें एक युवती ने अपने ही प्रेमी को मोबाइल पर ब्लॉक किए जाने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया. 

फोन पर दोनो के बीच बहस हुई तो युवक ने प्रेमिका से बात करना बंद कर दिया तो उसके बाद प्रेमिका ने युवक को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. मंगलवार दोपहर को हुई इस घटना से स्थानीय लोग सदमे में हैं.

छह महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात

पुलिस ने जब मामले की तफतीश करना शुरु किया तो पता चला कि 25 वर्षीय कामता प्रसाद सूर्यवंशी किराए के मकान में रहता था और एक स्थानीय होटल में काम करता था. छह महीने पहले उसकी मुलाकात 22 वर्षीय रोशनी सूर्यवंशी से इंस्टाग्राम पर हुई थी, वहीं दोनों के बीच बातचीत शुरु हो गई. कुछ समय बाद यह बातचीत प्यार में बदल गया. 

प्यार, शक और हत्या

पहले तो दोनो की दोस्ती प्यार में बदली और फिर प्यार परवान चढ़ा. कुछ समय तक तो सब कुछ सही चला लेकिन उसके बाद दोनो में अनबन शुरु हो गई. पिछले दो-तीन दिनों में तनाव तब बढ़ गया जब कामता ने रोशनी से बात करना बंद कर दिया. 

मामला यहीं शांत नहीं हुआ कानता ने रोशनी का नंबर और मैसेज ब्लॉक कर दिया. गुस्से और शक में आकर रोशनी चाकू लेकर उसके घर चली गई. बता दें कि रोशनी को शक था कि युवक का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है. 

युवक के घर पहंची रोशनी

बता दें रोशनी गुस्से में कामता के घर पहुंची. दरवाजे पर पर पहुंचते ही उसने कामता से मोबाइल फोन मांगा. पुलिस के मुताबिक, जब उसने इनकार किया तो दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई. इसके बाद रोशनी ने कथित तौर पर उसकी छाती में चाकू से वार कर दिया.

शोर सुनकर कामता का रूममेट बाहर आया तो उसने देखा कि कामता ज़मीन पर पड़ा है और उसकी छाती से खून बह रहा है. बिना देरी किए वह कामता को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन ले जाते समय रास्ते में ही कामता की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी सुम्मत साहू ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मामला दर्ज किया गया है. जांच के दौरान पता चला कि कामता भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भतीजा था. बताते चलें कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

सम्बंधित खबर

Recent News