menu-icon
The Bharatvarsh News

राजस्थान बारां बस स्टैंड पर भीड़ ने दो युवकों को नग्न करके पीटा, चोरी के शक में सरेआम बर्बरता, पुलिस ने बचाया

राजस्थान के बारां जिले से मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आ रही है. सोमवार देर शाम बारां शहर के बस स्टैंड और चारमूर्ति चौराहा इलाके भीड़ ने दो युवकों को चोर समझकर बहबुत ही बेरहमी के साथ पीटा.

Calendar Last Updated : 03 February 2026, 02:49 PM IST
Share:

जयपुर: राजस्थान के बारां जिले से मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आ रही है. जिसने सबको सोच में डाल दिया. सामने आई एक घटना ने इंसानियत और कानून व्यवस्था दोनों को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है. चोरी के शक ने ऐसा उग्र रूप लिया कि कुछ ही मिनटों में भीड़ ने खुद को जज मान लिया और सरेआम ऐसी सजा दे डाली, जिसने देखने वालों को भी सन्न कर दिया.

दरअसल यह घटना सोमवार देर शाम बारां शहर के बस स्टैंड और चारमूर्ति चौराहा इलाके की बताई जा रही है. आरोप है कि दो युवकों को पैसे चोरी करने और मोबाइल छीनने के शक में लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को बुलाने के बजाय भीड़ ने खुद इंसाफ का जिम्मा उठाया और  दोनो युवकों को सरेआम नग्न कर डाला. 

शक ने भड़काई भीड़

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह घटना सोमवार शाम की है. घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताय कि, जैसे ही दोनों युवक भीड़ के हाथ लगे, वहां मौजूद लोगों ने आक्रोशित हो कर दोनो को खूब अपमानित किया. दरअसल ऐसा बताया जा रहा है कि बारां बस स्टैंड और चारमूर्ति चौराहे के पास दो यवक को भिड़ ने चोर समझ कर सार्वजनिक रूप से खूब अपमानित किया. इस दौरान भीड़ ने पुलिस का इंतजार भी नहीं किया और युवकों को नग्न कर जमकर पीटा.

हिंसा की हदें पार

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इसके बाद युवकों के साथ बेरहमी की गई. लात-घूंसे और डंडों से पिटाई होती रही, जबकि आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे. कई लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, लेकिन किसी ने इसे रोकने का प्रयास नहीं किया. आक्रोशित भीड़ ने कथित तौर पर आरोपियों को बारी बारी से पीटा.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस सीआई योगेश चौहान के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया और हिरासत में लिया. उनकी हालत को देखते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने कहा कि फिलहाल चोरी को लेकर कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है. हालांकि, कानून हाथ में लेने और हिंसा करने वालों की पहचान कर जांच शुरू कर दी गई है.

सम्बंधित खबर

Recent News