पहले ली मां-भाई की जान, 18 साल की ट्रांसजेंडर ने किया कनाडा स्कूल में नरसंहार; 9 की मौत

कनाडा स्कूल नरसंहार मामले से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जिसमें पुलिस ने हमलावर से जु़ड़ी कुछ जानकारी जुटाई है. पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावर ने स्कूल में हमले से अपनी मां और सौतेले भाई को भी मौत के घाट उतार दिया था.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: X account

नई दिल्ली: कल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के कस्बा टम्बलर रिज में अचानक गोलीबारी हुई थी. गोलियों की आवाज और भयावह गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर दिया. इस हमले में कुल नौ लोगों की जान चली गई थी, जिसमें हमलावर भी शामिल था. इस घटना के बाद पूरे कनाडा में शोक की लहर दौड़ गई. अब पुलिस ने जांच कर हमलावर की  जानकारी जुटा ली है. पुलिस की जांच में 18 वर्षीय ट्रांसजेंडर जेसी वैन रूट्सलार को इस हमले की जिम्मेदार माना गया है. 

बताया जा रहा है कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी. साथ ही पता चला कि वह पहले उसी स्कूल की छात्रा भी रह चुकी है, जहां हमला हुआ. वारदात के बाद उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी. हालांकि अभी तक हमले के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है.

हमलावर के घर से पहले भी जब्त किए गए थे हथियार 

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हमलावर के बारे में कई अहम जानकारी जुटाई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रूट्सलार के पास पहले फाइरार्म का लाइसेंस था, जो बाद में समाप्त हो गया था. उसके घर से पहले भी हथियार जब्त किए गए थे, लेकिन बाद में लौटा दिए गए. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं के चलते पुलिस कई बार उसके घर पहुंची थी और प्रांतीय कानून के तहत उसका मूल्यांकन भी हुआ था.

मां और भाई की भी की हत्या

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमलावर ने सबसे पहले अपने घर में अपनी मां और सौतेले भाई की हत्या की. इसके बाद वह पास के हाई स्कूल पहुंची, जहां उसने अंधाधुंध गोलीबारी की. जिसमें स्कूल की एक टिचर और पांच स्टूडेंट्स की मौत हो गई. कई अन्य लोग घायल भी हुए. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी गोलियां चलाई गईं, हालांकि वे हमलावर को काबू करने में सफल रहे.

हमले के बाद की आत्महत्या

हमलावर ने गोलीबारी के बाद खुदखुशी कर ली. पुलिस कमांडर ड्वेन मैकडॉनल्ड ने बताया कि इस नरसंहार के बाद हमलावर ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने घटनास्थल से एक लंबी बंदूक और एक संशोधित हैंडगन बरामद की. 

बंद हुए स्कूल

इस घटना के बाद वहां के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और सात दिन तक के लिए सरकारी इमारतों पर झंडे आधे झुकाने की घोषणा की. वहीं स्कूल प्रशासन ने  स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस हमले के मकसद की जांच में जुटी है.

Tags :