menu-icon
The Bharatvarsh News

Congress Nyay Yatra : यूपी में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', राहुल के साथ अखिलेश यादव यात्रा में लेंगे हिस्सा

Congress Nyay Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर 16 फरवरी को यूपी पहुंचेंगे. जहां वो जनसभा कर लोगों को संबोधित करेंगे. न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया गया है.

Calendar Last Updated : 07 February 2024, 10:55 AM IST
Share:

Bharat Jodo Nyay Yatra : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं, कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा 16 फरववरी को उत्तर प्रदेश पहुंचेगी. जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनसभा कर लोगों को संबोधित करेंगे.

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. जिसे अखिलेश यादव ने स्वीकार कर लिया है. अखिलेश ने बीते मंगलवार को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शामिल होने की घोषणा की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा था, अखिलेश यादव ने कांग्रेस के न्योते को स्वीकार कर लिया है.  

अखिलेश अमेठी या रायबेरली में यात्रा में लेंगे हिस्सा 

सपा अध्ययक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी के साथ अमेठी या रायबेरली में न्याय यात्रा में हिस्सा लेंगे. बता दें, अखिलेश यादव ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर कहा था कि, उनकी पार्टी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आमंत्रित नहीं किया गया. 

अखिलेश ने निमंत्रण स्वीकार किया 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बधाई देते हुए न्याय यात्रा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. साथ ही अखिलेश यादव को उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ों न्याय यात्रा पीडीए की रणनीति से जुड़ेगी. अखिलेश यादव को उम्मीद है कि टीम इडिया और पीडीए की रणनीति का गठजोड़ जीत का न्याय इतिहास लिखेगा बता दें कि 4 फरवरी को अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के निमंत्रण पर तंज कसा था.

जयराम रमेश का बयान 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर कहा कि, उत्तर प्रदेश में यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है. तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. यात्रा का रूट और कार्यक्रम कब कहा होना है तय होने के बाद इंडिया गबंधन के घटक दलों से साझा किया जाएगा. 

सम्बंधित खबर

Recent News