menu-icon
The Bharatvarsh News

Ricky Ponting: लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘धोनी जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं बेन स्टोक्स…’

Ricky Ponting: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के बल्ले से शानदार 155 रनों की पारी देखने के लिए मिली. ऑस्ट्रेलिया से मिले 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को भले ही इस मुकाबले में 43 रनों से हार झेलनी पड़ी, लेकिन […]

Calendar Last Updated : 05 July 2023, 02:07 PM IST
Share:

Ricky Ponting: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के बल्ले से शानदार 155 रनों की पारी देखने के लिए मिली. ऑस्ट्रेलिया से मिले 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को भले ही इस मुकाबले में 43 रनों से हार झेलनी पड़ी, लेकिन बेन स्टोक्स की पारी ने इस मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया था.

अब इस पर कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बेन स्टोक्स की जमकर तारीफ करते हुए उनकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की है. पोंटिंग के मुताबिक बेन स्टोक्स के अंदर मैच जिताने की क्षमता महेंद्र सिंह धोनी जैसी ही देखने को मिलती है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने ICC रिव्यू पर बेन स्टोक्स की लॉर्ड्स टेस्ट मुकाबले में खेली गई पारी पर बात करते हुए कहा कि, “मुझे और सभी को उस समय ऐसा लगा कि क्या बेन स्टोक्स फिर से कुछ हेडिंग्ले टेस्ट मैच जैसा करने जा रहे हैं. हालांकि इस बार लक्ष्य थोड़ा ज्यादा था, लेकिन जब स्टोक्स ने तेजी के साथ रन बनाना शुरू किया तो उस समय उस टेस्ट की याद सभी को जरूर आई. इस मुकाबले में भी स्टोक्स का कैच स्टीव स्मिथ ने छोड़ा जबकि हेडिंग्ले टेस्ट मैच में उनका कैच मार्कस हैरिस ने छोड़ दिया था.”

उन्होंने आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी दबाव महसूस करता है. बेन स्टोक्स बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं और उनके पास अपनी टीम को जीत दिलाने के अधिक मौके भी होते हैं. ऐसी में जो एक नाम सबसे पहले मेरे जेहन में आता है वह महेंद्र सिंह धोनी का है. जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में कई बार मुकाबले को फिनिश किया है. स्टोक्स कुछ वैसा ही टेस्ट क्रिकेट में करते हुए नजर आ रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान कोई खिलाड़ी ऐसा कारनामा कर पाया होगा.”

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में अब सभी की निगाहें –

बता दें कि एशेज सीरीज के दूसरे मैच (लॉर्ड्स टेस्ट ) में इंग्लैंड टीम को मिली हार के बाद अब उसे एशेज सीरीज में वापसी करने के लिए सीरीज के आखिरी 3 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करना बेहद आवश्यक है. वहीं जॉनी बेयरस्टो के विवादित आउट के बाद इस सीरीज का रोमांच अब अलग ही स्तर पर देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में गुरुवार 6 जुलाई से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट (हेडिंग्ले टेस्ट) मैच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News