menu-icon
The Bharatvarsh News

World Heart Day 2023: हार्ट अटैक है गंभीर बीमारी, अचानक जान- जाने का खतरा

World Heart Day 2023: आज वर्ल्‍ड हार्ट डे (World Heart Day 2023) के अवसर पर हम आपको बतातें हैं, कुछ जरूरी बातें. सीने में अचानक तेज दर्द को हार्ट अटैक कहा जाता है, ये कोई जरूरी नहीं होता है. कई बार हल्‍के व सामान्‍य लक्षण भी दिख सकते हैं. कई बार तो हमें गैस की […]

Calendar Last Updated : 29 September 2023, 10:44 AM IST
Share:

World Heart Day 2023: आज वर्ल्‍ड हार्ट डे (World Heart Day 2023) के अवसर पर हम आपको बतातें हैं, कुछ जरूरी बातें. सीने में अचानक तेज दर्द को हार्ट अटैक कहा जाता है, ये कोई जरूरी नहीं होता है. कई बार हल्‍के व सामान्‍य लक्षण भी दिख सकते हैं. कई बार तो हमें गैस की समस्या से भी सीने में दर्द हो सकती है. वहीं इस हालात में एक सामान्‍य व्‍यक्ति गैस वाले सीने के दर्द के साथ हार्ट अटैक वाले दर्द के फर्क को आखिर कैसे समझ सकते हैं. जबकि सीने में होने वाले दर्द के अतिरिक्त हार्ट अटैक के क्‍या लक्षण हो सकते हैं, ये जानना आपके लिए जरूरी है.

हार्ट अटैक पर विशेषज्ञों की राय

वहीं इस बात पर विशेषज्ञों का कहना है कि, सीने में हो रहा दर्द गैस भी हो सकता है. इसके साथ ये हार्ट अटैक का भी लक्षण माना जाता है. परन्तु गैस के दर्द व हार्ट अटैक वाले दर्द के मध्य बेहद फर्क होता है. हार्ट अटैक का दर्द सीने के मध्य से आपके जबड़ों, गर्दन के बायीं तरफ के हाथ में महसूस होने लगता है. जबकि ये किसी कार्य को करने या अधिक वजन उठाने से बढ़ता है. इसके साथ ही सामान्‍य दर्द और गैस के दर्द में ऐसा बिल्कुल नहीं होता है.

सामान्‍य दर्द व हार्ट अटैक

आप अपने शरीर में हो रहे सामान्‍य दर्द व हार्ट अटैक के दर्द के मध्य फर्क महसूस करने के लिए आप अपने दोनों हाथों की उंगली को अच्छी तरह से फंसा लें साथ ही जमीन पर लेटकर इसे अपने सीने पर रखें. अगर ये हार्ट अटैक का दर्द है तो, आपको हाथ रखते ही महसूस होगा कि, आपके सीने पर भारी वजन रखा हुआ है. वहीं हार्ट अटैक का दर्द सीने में अधिक स्थान बना लेती है, बल्कि सामान्‍य दर्द इस प्रकार का नहीं होता है. सामान्‍य दर्द केवल एक ही जगह पर हो सकता है. इतना ही नहीं आप आसानी से एक उंगली रखकर इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं.

बाचव के उपाय

विशेषज्ञों ने इस बात पर राय दी कि, हार्ट अटैक के लक्षणों को समझकर अगर फौरन मरीज को लेकर अस्‍पताल जाया जाए तो, उसकी जान बचाई जा सकती है. इसके लक्षणों को समझकर फर्स्‍टएड के लिए आप अपने किसी फै‍मिली डॉक्‍टर से फोन पर बात कर सकते हैं. जिससे की आपको उचित सलाह मिल पाए. इसके साथ ही अपने लाइफस्‍टाइल व खानपान का खास ख्याल रखें. अपनी आदतों में सुधार लाएं. ऑयली फूड्स, शराब, सिगरेट, जंकफूड-फास्‍टफूड इन सारी चीजों को खाने से बचे. प्रत्येक दिन वर्कआउट करें. इसके साथ 7-8 घंटे सोएं.

सम्बंधित खबर

Recent News