menu-icon
The Bharatvarsh News

Health Tips: सर्दियों में करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन, मिलेगी सर्दी से राहत, रहेंगे फिट

Health Tips: कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते है जिसका सेवन हमें सर्दियों में गर्म रखने का काम करता है. ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और वायरस व इन्फेक्शन से लड़ने की शक्ति को बढ़ाते हैं.

Calendar Last Updated : 21 November 2023, 11:31 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • सर्दियों में करें इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन
  • मिलेगी सर्दी से राहत, रहेंगे फिट

Health Tips: देश में सर्दियों के मौसम के समय हमें कई तरह की बीमारियों और खासी जुकाम जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस दौरान हम अपने खान-पान में सुधार करके इन दिक्कतों से बच सकते हैं. कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते है जिसका सेवन हमें सर्दियों में गर्म रखने का काम करता है. ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और वायरस व इन्फेक्शन से लड़ने की शक्ति को बढ़ाते हैं. तो आइए जानते किस ड्राई फ्रूट्स को खाने से हम सर्दियों से बच सकते हैं. 

अखरोट 

अखरोट एक ऐसा ड्राइ फ्रूट है जिसका सेवन हमारे शरीर को सर्दियों में गर्म रखने में मदद करता है. अखरोट में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. 

बादाम

बादाम की तासीर गर्म होती है और यह हमारे शरीर के  तापमान बरकरार रखने में मदद करती है.बादाम में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी मिलकर शरीर को गर्माहट प्रदान करते हैं और ठंड का असर कम करते हैं. 

काजू 

काजू का सर्दियों में रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसके अंदर भरपूर मात्रा में कैलोरीज़ और वसा की मात्रा पाई जाती है जो शरीर को गर्म रखती है.

पिस्ता 

पिस्ता की गर्म तासीर सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है. इसके अंदर कैलोरीज, कार्ब्स, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन B6, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. 

Disclaimer:  यह लेख केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Thebharatvarshnews.com किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

सम्बंधित खबर

Recent News